झांसी रेलवे स्टेशन

झांसी रेलवे स्टेशन पर 50 बेटिकट यात्री पकड़े,वसूला 45 हजार रुपये जुर्माना

/
झांसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर चलाए गए विशेष टिकट चेकिंग अभियान में बिना टिकट और अनियमित टिकट के साथ यात्रा करते हुए 50 यात्री पकड़े गए। इनसे रेलवे ने जुर्माने के रूप में 45 हजार रुपये वसूल किए।

मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देशन में चलाए गए अभियान का नेतृत्व मंडल वाणिज्य प्रबंधक पंकज त्रिपाठी ने किया। इस दौरान टिकट जांच को सघन बनाते हुए बेटिकट और अनियमित टिकट पर यात्रा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक मनोहर लाल मीना, अशोक त्रिपाठी, केपी अर्नो, नवीन व्यास, संजय दीक्षित और पीएन सोनी सहित टिकट जांच कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से उचित और वैध टिकट लेकर ही यात्रा करने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार रेलवे नियमों का पालन सुनिश्चित करने और बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

प्रेमिका के घर फंदे पर लटका मिला युवक

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!