फंदे पर लटका मिला युवक

प्रेमिका के घर फंदे पर लटका मिला युवक

//

झांसी। महानगर के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में एक युवक का शव उसकी प्रेमिका के दूसरे मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी ।

जहां एक ओर दोनों के बीच करीब आठ साल से प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है वही दूसरी  ओर  मृतक के चाचा  ने युवती पर गंभीर आरोप लगाए हैं साथ ही  शव मिलने की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए हत्या की आशंका भी जताई है।फंदे पर लटका मिला युवकजानकारी के अनुसार, 27 वर्षीय अमृत निगम का युवती से करीब आठ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतक के चाचा विजय निगम के मुताबिक, अमृत के पिता का पहले ही निधन हो चुका था। उसने अपने प्रेम प्रसंग के बारे में अपनी मां और बड़े भाई को भी बताया था। वह परिवार के सामने युवती से शादी करने की इच्छा जताता था और उसी युवती से विवाह करने की बात कहता था।फंदे पर लटका मिला युवकचाचा के अनुसार, रविवार रात युवती ने अमृत के बड़े भाई आशीष को फोन कर बताया कि अमृत फांसी लगाने जा रहा है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खुलवाने पर अमृत का शव पंखे से लटका मिला। चाचा ने बताया कि शव फंदे पर लटका था, लेकिन अमृत के पैर हवा में नहीं थे, बल्कि बेड पर सीधे  थे। इस परिस्थिति पर संदेह जताते हुए उन्होंने कहा कि अमृत ने आत्महत्या की या फिर शव को फंदे पर लटकाया गया, इस बारे में वह कुछ नहीं कह सकते।

विजय निगम ने युवती पर अमृत को शादी का झांसा देकर ब्लैकमेल करने तथा उससे लाखों रुपये और महंगे सामान लेने का आरोप लगाया है। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

डॉ. ओम शंकर चौरसिया को मिला प्रदेश स्तरीय सम्मान

Next Story

झांसी रेलवे स्टेशन पर 50 बेटिकट यात्री पकड़े,वसूला 45 हजार रुपये जुर्माना

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!