भिड़ीं बुलेट और कार

आमने-सामने भिड़ीं बुलेट और कार, युवक की मौत

/
झांसी।जनपद के  मोंठ कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 की सर्विस रोड पर अपाचे और बुलेट बाइक के बीच आगे निकलने की होड़ में बुलेट अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार से टकरा गई। आमने-सामने की भिड़ंत में बुलेट सवार 30 वर्षीय अरविंद्र की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, अरविंद्र अपने चाचा और भतीजे अजय के साथ बुलेट से मोंठ से अपने गांव सिलारी जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अपाचे और बुलेट सवारों के बीच आगे निकलने की होड़ लग गई। दोनों बाइक तेज रफ्तार में दौड़ने लगीं। अपाचे बाइक आगे निकल गई, जबकि बुलेट अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार से जा भिड़ी।

उधर, कार में वैभव दुबे, उनके जीजा जयनारायण, रामप्रकाश और बहन स्वयंप्रभा सवार थे। सभी लोग रिश्तेदार संजीव बुधौलिया की मां की त्रयोदशी में शामिल होने भांडेर जा रहे थे। इसी दौरान मोंठ सर्विस रोड पर कार और बुलेट की जोरदार टक्कर हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अरविंद्र को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल तीन अन्य लोगों का उपचार किया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी समेत अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

महिला की हत्या के चार आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

Next Story

 यात्री से अभद्रता करने वाली महिला टीटीई निलंबित

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!