झांसी। झांसी -कानपुर हाईवे पर बड़ागांव थाना क्षेत्र के दिगारा के पास शनिवार को सड़क पार कर रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर के बाद चालक दूर जा गिरा, जबकि ट्रैक्टर चालू हालत में रहा।
ट्रैक्टर बंद करने के लिए चालक जैसे ही उसके पास पहुंचा, वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया। हादसा देख मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने लकड़ी के डंडों की मदद से चालक को बिजली के संपर्क से अलग किया और कार से झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
सूचना पर बड़ागांव पुलिस मौके पर पहुंची और विद्युत विभाग को जानकारी देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
