ग्राम-चौपाल

रक्सा में ग्राम चौपाल में विधायक राजीव सिंह ने ग्रामीणों से किया जनसंवाद

/

झांसी । गांधी जयंती के अवसर पर झांसी की  बबीना विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रक्सा में शुक्रवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ग्राम चौपाल, स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक राजीव सिंह पारीछा ने ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के साथ श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।ग्राम-चौपालकार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि से हुई। इसके बाद विधायक ने स्वच्छता गतिविधियों में सहभागिता की। ग्राम चौपाल में ग्रामीणों से सीधे संवाद कर जनहित और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।ग्राम-चौपालविधायक ने कहा कि स्वच्छ और विकसित गांव के लिए सरकारी प्रयासों के साथ जनभागीदारी और सामूहिक जिम्मेदारी जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और समाजहित में योगदान देने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

चौपाल में स्वच्छता, जनजागरूकता, स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों, वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकिंग में मिला लापता युवक

Next Story

“जय जवान, जय किसान’” आज भी राष्ट्र निर्माण का आधार: डॉ. ए के सिंह

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!