झांसी । बबीना विधान सभा क्षेत्र में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विधायक राजीव सिंह पारीछा ने मरीजों से संवाद किया साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया ।
विधायक ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही जांच और चिकित्सकीय परामर्श की जानकारी ली। उन्होंने जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा और स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के जरिए जरूरतमंद लोगों को जांच और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना समाजसेवा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। ऐसे सेवा कार्यों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। निःशुल्क शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को जांच और चिकित्सकीय परामर्श मिलना समाजसेवा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
शिविर के दौरान मंडल अध्यक्ष शिखा साहू, पलविंदर नंदा, हनी साहू, सोनू सिकरवार और अजय राजपूत सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
