पांच लोगों की डूबकर मौत

पिंडदान के बाद एक ही परिवार के पांच लोगों की डूबकर मौत

//
झांसी ।जनपद में  मऊरानीपुर तहसील के रानीपुर चौकी क्षेत्र में देवरी सिंहपुरा गांव में मंगलवार को सुखनई नदी में पिंडदान के बाद स्नान के दौरान हुए हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की डूबकर मौत हो गई।

पितृ पक्ष में पिंडदान पूजा अर्चना के लिए  सुखनई नदी पर आये अनूप तिवारी पूजा के बाद  बाद स्नान करने नदी में उतरे लेकिन  गहरे पानी में चले जाने की वजह से डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए परिवार के चार अन्य सदस्य भी नदी में उतर गए, लेकिन  गहराई में जाने से पांचों डूब गए। डूबकरसूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से पांचों के शव नदी से बाहर निकलवाए। शवों को मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। तहसीलदार ने बताया कि घटना में पीड़ित परिवार को नियमानुसार आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के सांसद अनुराग शर्मा  मऊरानीपुर स्थित मोर्चरी एवं पोस्टमार्टम हाउस पहुँचकर शोकाकुल परिजनों से मिले तथा इसके पश्चात देवरी सिंहपुरा स्थित ग्राम पहुँचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

कुशीनगर एक्सप्रेस की पैंट्री कार में छापा, 16 पेटी अनधिकृत पानी जब्त

Next Story

मल्लखंभ प्रतियोगिता में झांसी का दबदबा, छह वर्गों में चैंपियन

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!