कांग्रेस का हल्लाबोल

कांग्रेस का हल्लाबोल, फूंका पुतला

//

झांसी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस  का हल्लाबोल आयोजित किया गया । कांग्रेस  के देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत  झांसी में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौराहा पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और चुनाव प्रक्रिया व मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं।कांग्रेस का हल्लाबोलप्रदर्शन में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप जैन आदित्य समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने एसआईआर सहित चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी अपनी मांगों को उठाते हुए विरोध दर्ज कराया।

कांग्रेस की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। झांसी में भी कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौराहा पर प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

बबीना विधायक ने मन की बात’ के बाद ,सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Next Story

संवैधानिक संस्थाओं पर कांग्रेस के सवालों पर भाजपा का पलटवार

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!