नवोदय विद्यालय

छात्रों के हित में बड़ा कदम: नवोदय विद्यालय में पढ़ाई, सुरक्षा और भोजन पर डीएम की रहेगी नजर

//

झांसी । बरूआसागर स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और बेहतर शैक्षिक माहौल को लेकर जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बड़ा कदम उठाया है। विद्यालय में अब अनाच्छादित स्थानों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही विद्यालय के भोजन की गुणवत्ता की हर माह खाद्य सुरक्षा अधिकारी से जांच कराई जाएगी।

विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने पढ़ाई, छात्रावास, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली और स्वच्छता समेत तमाम व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को समयबद्ध सुधार के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने सबसे पहले पिछले वर्ष के परीक्षा परिणामों की समीक्षा की। कक्षा 12 के वाणिज्य वर्ग का परिणाम संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्होंने शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए।

नवोदय विद्यालय

सुरक्षा पर विशेष जोर, हर जगह लगेगा कैमरा

विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के दौरान सामने आए अनाच्छादित क्षेत्रों को लेकर जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय परिसर के सभी ऐसे स्थानों को सीसीटीवी निगरानी के दायरे में लाने को कहा, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा और विद्यालय की
गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।

छात्रावास में छात्राओं के शौचालय की व्यवस्था में सुधार के लिए सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग और भौतिक विज्ञान की अध्यापिका को संयुक्त रूप से निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

छात्रों के साथ भोजन कर सीडीओ ने परखी गुणवत्ता

नवोदय विद्यालय

विद्यालय की मैस में भोजन की गुणवत्ता की समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने स्वयं छात्रों के साथ बैठकर भोजन किया और खाने की गुणवत्ता व स्वाद को परखा। निरीक्षण में स्वच्छता व्यवस्था पहले की अपेक्षा बेहतर मिली। हालांकि भोजन की गुणवत्ता और स्वाद में और सुधार के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भोजन की गुणवत्ता की जांच हर माह खाद्य सुरक्षा अधिकारी से कराई जाए, ताकि छात्रों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल सके।

स्वास्थ्य सुविधा और पेयजल पर भी निगरानी

विद्यालय में आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था की समीक्षा में बताया गया कि स्टाफ नर्स तैनात है और सप्ताह में तीन दिन विद्यालय का भ्रमण करती हैं। जिलाधिकारी ने आकस्मिक चिकित्सा कक्ष को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।

बारिश के मौसम में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जल संस्थान के महाप्रबंधक को पत्राचार करने के निर्देश दिए गए। निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए विद्यालय के विद्युत कनेक्शन को अर्बन फीडर से जोड़ने का प्रस्ताव भी रखा गया। इस संबंध में अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड ग्रामीण को सात दिन में आवश्यक कार्रवाई कर अवगत कराने को कहा गया।

शिकायत करने में छात्रों को नहीं होगी परेशानी

जिलाधिकारी ने विद्यार्थी शिकायत प्रकोष्ठ और विशाखा समिति का गठन करने के निर्देश दिए। साथ ही शिकायतों और उन पर की गई कार्रवाई का विवरण अगली बैठक में प्रस्तुत करने को कहा। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए शिकायत प्रकोष्ठ के सभी सदस्यों के नाम और संपर्क नंबर विद्यालय में प्रमुखता से प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि जरूरत पड़ने पर छात्र सीधे संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकें।

विद्यालय की स्वच्छता व्यवस्था की भी समीक्षा की गई और सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

तेज़ रफ़्तार कार का कहर ,बच्चों समेत कई को रौंदा

Next Story

फॉरेंसिक विज्ञान से ही आधुनिक अपराधियों का पर्दाफाश संभव : एसएसपी विकास कुमार

Latest from Jhansi

फॉरेंसिक विज्ञान से ही आधुनिक अपराधियों का पर्दाफाश संभव : एसएसपी विकास कुमार

झांसी।महानगर स्थित बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस एंड क्रिमिनोलॉजी में

error: Content is protected !!