झांसी की बेटी ने लहराया तिरंगा

23,200 फीट की ऊंचाई पर झांसी की बेटी ने लहराया तिरंगा

//

झांसी । उत्तर मध्य रेलवे में कार्यरत हॉकी खिलाड़ी एवं पर्वतारोही सोनिया ने लद्दाख की जास्कर रेंज में स्थित माउंट कुन पर सफल आरोहण कर अपनी साहसिक उपलब्धि दर्ज कराई। बर्फ से ढके दुर्गम पहाड़ों के बीच 23,200 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराकर झांसी की सोनिया कुशवाहा ने देश और भारतीय रेल का नाम रोशन किया है। सात सितंबर को शिखर पर तिरंगा फहराने के बाद वापसी पर उनका नागरिकों और रेल परिवार ने ढोल-नगाड़ों, माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छों के साथ भव्य स्वागत किया।झांसी की बेटी ने लहराया तिरंगा

बर्फानी रास्तों को पार कर शिखर तक पहुंचीं

सोनिया कुशवाहा ने 29 अगस्त को माउंट कुन अभियान की कठिन चढ़ाई शुरू की थी। चुनौतीपूर्ण बर्फानी और ग्लेशियर मार्गों को पार करते हुए उन्होंने 7 सितंबर को 7,077 मीटर ऊंचे शिखर पर तिरंगा फहराया। इस सफलता के साथ वह इतनी ऊंचाई पर सफल आरोहण करने वाली भारतीय रेल की विशिष्ट महिला पर्वतारोहियों में शामिल हो गई हैं।

महाप्रबंधक ने सौंपा था राष्ट्रीय ध्वज

इस ऐतिहासिक अभियान के लिए 21 अगस्त को उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में विशेष समारोह आयोजित किया गया था। महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने सोनिया को राष्ट्रीय ध्वज सौंपकर अभियान के लिए रवाना किया था। इस दौरान उत्तर मध्य रेलवे खेल संघ के पदाधिकारियों और प्रधान विभागाध्यक्षों ने उन्हें शुभकामनाएं दी थीं।झांसी की बेटी ने लहराया तिरंगा

रेल परिवार ने किया जोरदार स्वागत

माउंट कुन फतह करने के बाद वापसी पर सोनिया का नागरिकों और रेल परिवार ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उनकी उपलब्धि पर उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह, खेल संघ के अध्यक्ष शशि प्रकाश द्विवेदी, उपाध्यक्ष बी.पी. सिंह, महासचिव गौतम जैन सहित रेल परिवार ने बधाई दी।

सोनिया कुशवाहा की यह उपलब्धि खेल और पर्वतारोहण के क्षेत्र में झाँसी की प्रतिभा को नई पहचान देती है। उनका साहस और सफलता युवाओं, विशेषकर महिला खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का संदेश है।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने का आह्वान

Next Story

संतों संग बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने देखी ‘हनुमान अंश’ फिल्म

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!