झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू) के बायोकेमिस्ट्री विभाग में आयोजित एक सप्ताह के ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दूसरे दिन विद्यार्थियों को विज्ञान, रिसर्च, एंटरप्रेन्योरशिप और वित्तीय प्रबंधन से जुड़ी जानकारी दी गई।
वित्तीय योजना और एंटरप्रेन्योरशिप पर व्याख्यान
प्रथम सत्र में इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक्स एंड फाइनेंस की डॉ. शिल्पा मिश्रा ने “लैब से लाइफ तक: हाउ अ बायोकेमिस्ट बिकम्स फाइनेंशियली फ्री एंड एन एंटरप्रेन्योर” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को बचत, निवेश, वित्तीय सुरक्षा और फाइनेंशियल प्लानिंग के साथ बायोकेमिस्ट्री में करियर एवं एंटरप्रेन्योरशिप की संभावनाओं की जानकारी दी।
जियोलॉजी म्यूजियम और एनिमल हाउस का भ्रमण
इसके बाद विद्यार्थियों ने अर्थ साइंस विभाग स्थित जियोलॉजी म्यूजियम का भ्रमण किया। डॉ. वी. के. सिंह, प्रो. एस. पी. सिंह, डॉ. चेतन आनंद दुबे, डॉ. प्रतिज्ञा पाठक और डॉ. दीपक कुमार ने विद्यार्थियों को विभिन्न भूवैज्ञानिक नमूनों और वैज्ञानिक प्रक्रियाओं की जानकारी दी।
विद्यार्थियों ने इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी स्थित एनिमल हाउस का भी भ्रमण किया। यहां श्री रामजी स्वर्णकार और एनिमल हाउस प्रभारी श्री संतोष कुमार शिवराय ने उन्हें शोध सुविधाओं, पशु देखभाल और नैतिक मानकों की जानकारी दी।
कार्यक्रम का संयोजन प्रो. आलोक वर्मा, डीन विज्ञान संकाय और समन्वय डॉ. सुमिरन श्रीवास्तव कर रहे हैं। आयोजन से विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ रिसर्च और भविष्य के करियर की संभावनाओं को समझने का अवसर मिला।
