पीडीए जन पंचायत

पीडीए जन पंचायत की तैयारी में जुटी सपा,महेश कश्यप ने गांवों में किया जनसंपर्क

//
झांसी। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के 11 सितंबर को जनपद के  मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित पीडीए जन पंचायत एवं कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं।  पीडीए जन पंचायत प्रदेश सचिव एवं पूर्व जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान महेश कश्यप ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया।

महेश कश्यप ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए प्रदेश में भ्रष्टाचार, महंगाई, हत्या और लूट की घटनाओं में बढ़ोतरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है और सरकार धर्म व जाति के नाम पर राजनीति कर रही है। उनका आरोप है कि विशेष धर्म और जाति के लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब सरकार की नीतियों को समझ चुकी है और आने वाला समय पीडीए समाज का होगा। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी रेल मंडल को सौर ऊर्जा से अगस्त में 7.41 लाख रुपये की बचत

Next Story

बिना टिकट यात्रियों पर रेलवे का शिकंजा,  झांसी-उरई खंड और मुरैना में टिकट जांच में हड़कंप

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!