ससुर ने लगाया फंदा

बहू से परेशान ससुर ने लगाया फंदा, मौत; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

झांसी। जनपद के  बरुआसागर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद एक बुजुर्ग की मौत का मामला सामने आया है। उनका शव घर की छत पर रेलिंग से लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि बहू के व्यवहार और लगातार पारिवारिक विवाद के चलते मृतक काफी तनाव में थे।ससुर ने लगाया फंदामृतक के भाई राजकुमार के मुताबिक, बेटे की शादी के बाद से ही बहू को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। आरोप है कि बहू और उसके मायके पक्ष की ओर से मृतक के साथ कई बार अभद्र व्यवहार किया गया और रुपये की मांग भी की जाती थी।

परिजनों का कहना है कि बीती रात भी बहू और उसके पति के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद बहू के पिता भी मृतक से विवाद करने पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज की और सुबह दोबारा आने की बात कहकर चले गए। इसके बाद मृतक तनाव में थे।परिजनों ने बहू और उसके मायके पक्ष पर लगातार परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि इन आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

घटना की सूचना मिलते ही बरुआसागर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

मासूम से छेड़खानी के बाद पंचायत का फरमान, पिता ने किया विरोध तो मारपीट का आरोप

Next Story

 किसानों का प्रदर्शन, फसल बर्बादी पर मुआवजे की मांग

Latest from बुंदेलखंड

error: Content is protected !!