डायग्नोस्टिक सेंटर का पंजीकरण रद्द

 ब्लड टेस्ट रिपोर्ट में अंतर मिलने पर डायग्नोस्टिक सेंटर का पंजीकरण रद्द

//

झांसी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी के आदेश पर ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट में अंतर और पंजीकरण संबंधी दस्तावेजों में कमियां पाए जाने पर  क्रॉस केयर डायग्नोस्टिक सेंटर  का पंजीकरण रद्द कर दिया गया है।

उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी (पंजीकरण) डॉ. आशीष अग्निहोत्री ने 7 सितंबर को क्रॉस केयर डायग्नोस्टिक सेंटर का विभागीय निरीक्षण किया। कार्रवाई 12 अगस्त को जिला निवासी राजेश कुमार की ओर से की गई शिकायत के आधार पर हुई।

शिकायतकर्ता के अनुसार, सेंटर पर कराए गए ब्लड टेस्ट में रिपोर्ट 9.80 प्रतिशत आई थी। परिणाम पर संदेह होने पर उन्होंने महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की सेंट्रल पैथोलॉजी लैब में दोबारा जांच कराई, जहां रिपोर्ट 7.3 प्रतिशत आई। दोनों रिपोर्ट में अंतर मिलने के बाद मामले की जांच कराई गई।

विभागीय निरीक्षण में लैब रिपोर्ट में त्रुटि के साथ ही पंजीकरण संबंधी प्रपत्रों में भी कमियां पाई गईं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने क्रॉस केयर डायग्नोस्टिक सेंटर का पंजीकरण निरस्त करने की कार्रवाई की।

स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी दी है कि पंजीकरण निरस्त होने के आदेश के बावजूद सेंटर का दोबारा संचालन किया गया तो संचालक के खिलाफ कठोर वैधानिक एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

 कच्चा मकान भरभराकर गिरा, मलबे में फंसे तीन बुजुर्गों का रेस्क्यू

Next Story

मासूम से छेड़खानी के बाद पंचायत का फरमान, पिता ने किया विरोध तो मारपीट का आरोप

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!