झांसी। महानगर स्थित महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय में मंगलवार को देशभक्ति के उत्साह से सराबोर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
हाथों में तिरंगा लेकर करीब 521 एमबीबीएस, पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश के साथ राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
प्रधानाचार्य डॉ. सुधीर कुमार एवं उप-प्रधानाचार्य डॉ. मयंक सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को तिरंगे का वितरण भी किया गया। मेडिकल कॉलेज की सोशियो-कल्चरल सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित यात्रा का उद्देश्य युवा चिकित्सा विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत करने के साथ देश की एकता, अखंडता और गौरव के प्रति उनके दायित्वों के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के आयोजन में सोशियो-कल्चरल सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. ओम शंकर चौरसिया, उपाध्यक्ष डॉ. आराधना कनकने, एनएमओ कानपुर प्रांत के सचिव डॉ. सुनील पांडेय और सोसायटी के सचिव प्रियांश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
