झांसी। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत चल रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी में मंगलवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। सेनानायक अजीत कुमार सिन्हा (आईपीएस) के नेतृत्व में निकली यात्रा में जवानों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा वाहिनी आरटीसी कार्यालय से प्रारंभ होकर पुलिस मॉडर्न स्कूल, गेट नंबर-05, प्रशासनिक कार्यालय और गेट नंबर-01 होते हुए निकाली गई। इस दौरान जवानों ने तिरंगा फहराते हुए ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया।
इस अवसर पर सेनानायक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र के प्रति कर्तव्य एवं जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘राष्ट्र प्रथम’ के मंत्र को आगे बढ़ाने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम में सहायक सेनानायक प्रथम सैफुद्दीन बेग, सहायक सेनानायक द्वितीय प्रदीप कुमार, उपसेनानायक शिविरपाल मनोज कुमार श्रीवास्तव, सूबेदार सैन्य सहायक धर्मराज सिंह भदौरिया सहित वाहिनी के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन
