तबादला एक्सप्रेस

पुलिस महकमे में चली तबादला एक्सप्रेस , 43 कर्मियों को मिली नई तैनाती

/
झांसी। जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति  ने 43 पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण किए हैं।

तबादला एक्सप्रेसस्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से उनके नाम के सम्मुख अंकित स्थानों पर नियुक्त किए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। इनमें कंप्यूटर ऑपरेटर, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल और महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं।

स्थानांतरण सूची के अनुसार सीसीटीएनएस कार्यालय में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटरों को विभिन्न थानों में भेजा गया है। वहीं पुलिस लाइन, विभिन्न थानों और अन्य शाखाओं में तैनात पुलिसकर्मियों को भी अलग-अलग थानों एवं कार्यालयों में नई जिम्मेदारी दी गई है।

सूची में पुलिस लाइन से डलपिंग यार्ड, थानों से दूसरे थानों, मिशन शक्ति सेल, न्यायालय सुरक्षा, जनसुनवाई प्रार्थना पत्र स्क्रीनिंग, अभियोजन कार्य और अन्य शाखाओं में कर्मचारियों की तैनाती की गई है। कई पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन से थानों में भेजा गया है, जबकि कुछ कर्मचारियों का थानों से पुलिस लाइन एवं अन्य कार्यालयों में स्थानांतरण किया गया है।

स्थानांतरण की प्रक्रिया में बरुआसागर, सकरार, नवाबाद, प्रेमनगर, पूंछ, बड़ागांव, बबीना, सीपरी बाजार, सदर बाजार, कोतवाली, मऊरानीपुर, टोडीफतेहपुर, समथर, एरच, गुरसराय और अन्य स्थानों के पुलिसकर्मी प्रभावित हुए हैं। अभियोजन कार्य के लिए भी कई महिला पुलिसकर्मियों समेत कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

पीएसी जवानों ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजा वंदे मातरम

Next Story

झांसी विकास प्राधिकरण की कार्रवाई, 26 दुकानों का मार्केट सील

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!