छात्रों और अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

छात्रों और अधिवक्ताओं ने शिक्षा और छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन

/

झांसी । शिक्षा व्यवस्था में सुधार, प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक की निष्पक्ष जांच, छात्रों के अधिकारों की रक्षा और लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर छात्रों और अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया कि नीट, एसएससी और सीयूईटी सहित कई प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोपों से करोड़ों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने, जिम्मेदारी तय करने और देश में समान शिक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग की।छात्रों और अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

छात्रों और अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापनइसके साथ ही जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच, घायल छात्रों को मुआवजा और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग भी उठाई गई। प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मानसिक तनाव के कारण जान गंवाने वाले छात्रों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही।

छात्रों और अधिवक्ताओं ने शिक्षा, सामाजिक न्याय और छात्रों के अधिकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

बबीना में भाजपा का भव्य बूथ अध्यक्ष सम्मेलन सम्पन्न

Next Story

बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में धूमधाम से मनाया गया 119वाँ स्थापना दिवस

Latest from Jhansi

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में ‘बुंदेली वसुधा’ और फाइन आर्ट फेयर-2026 का पोस्टर लॉन्च

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के ललित कला संस्थान द्वारा आयोजित होने वाली ‘बुंदेली वसुधा’ कार्यशाला और फाइन

error: Content is protected !!