आरपीएफ जवान

आरपीएफ कांस्टेबल बना फरिश्ता,यात्री की बचायी जान

/

झांसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ कांस्टेबल की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा रेल हादसा टल गया। चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में एक यात्री प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर गया, लेकिन मौके पर मौजूद आरपीएफ जवान ने बिना एक पल गंवाए उसे सुरक्षित बाहर खींच लिया।

घटना 8 जुलाई की रात करीब 11:19 बजे की है। गाड़ी संख्या 22182 प्लेटफॉर्म संख्या दो से रवाना हो रही थी। इसी दौरान एक यात्री चलती ट्रेन के स्लीपर कोच में चढ़ने का प्रयास कर रहा था।संतुलन बिगड़ने पर वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच जा गिरा। प्लेटफॉर्म संख्या दो और तीन पर यात्री सुरक्षा ड्यूटी में तैनात आरपीएफ कांस्टेबल प्रवीण कुमार ने तत्काल दौड़कर यात्री को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे उसकी जान बच गई।
बचाए गए यात्री की पहचान रमेश जैन (42) निवासी ग्राम सुरखी, जिला सागर (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई। यात्री ने बताया कि उसका बैग स्लीपर कोच एस-2 में रह गया था और उसका सामान्य श्रेणी का टिकट भी उसी बैग में था। बैग लेने की जल्दबाजी में उसने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की, जो उसके लिए जानलेवा साबित हो सकती थी।
रेलवे सुरक्षा बल ने घटना के बाद यात्रियों से अपील की है कि किसी भी परिस्थिति में चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें। थोड़ी-सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। आरपीएफ ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षा के प्रति सभी को जागरूक रहना चाहिए।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में मियावाकी पद्धति से विकसित होगा हरित वन

Next Story

फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, साइबर ठगी करने वाले 11 गिरफ्तार

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!