बच्चों से मारपीट के आरोप

प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों पर बच्चों से मारपीट के आरोप, अभिभावकों ने की कार्रवाई की मांग

//

झांसी। जनपद की तहसील गरौठा के ग्राम गोहना स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात कुछ शिक्षकों पर छात्रों के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए गए हैं। मामले को लेकर अभिभावकों ने लिखित शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

उपजिलाधिकारी गरौठा  को सौंपी शिकायत में अभिभावकों ने आरोप लगते हुए बताया कि   विद्यालय के कुछ शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के बजाय छोटी-छोटी बातों पर डांटते-फटकारते, मारपीट करते और अपमानित करते हैं।  शिक्षकों के इस व्यवहार से बच्चे विद्यालय जाने से डरने लगे हैं, जिससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।

ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि पहले शिकायत किए जाने के बावजूद संबंधित शिक्षकों के व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ। इससे अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। शिकायतकर्ताओं ने शिक्षा विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले शिक्षकों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि विद्यालय में बच्चों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

शिकायती पत्र पर कई अभिभावकों के हस्ताक्षर भी हैं। अब इस मामले में शिक्षा विभाग की जांच और कार्रवाई पर सभी की नजर रहेगी।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

एक माह में पूरा करें फायर और जेडीए एनओसी का काम, नहीं तो बंद होंगे कोचिंग सेंटर: डीएम

Next Story

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में मियावाकी पद्धति से विकसित होगा हरित वन

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!