महिला ने खुद को लगाई आग

महिला ने खुद को लगाई आग,हालत गंभीर  

//

झांसी।  जनपद में मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के कंचनपुरा गांव में एक महिला द्वारा खुद को आग लगाने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से झुलसी महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए झांसी रेफर किया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, कंचनपुरा निवासी नर्मदा पत्नी धर्मेंद्र ने सोमवार को अज्ञात कारणों से अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली।  गंभीर रूप से झुलसी महिला को लेकर परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर  पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया।महिला ने खुद को लगाई आगमहिला का उपचार कर रहे डॉ. उदल श्रीवास्तव ने बताया कि नर्मदा लगभग 98 प्रतिशत तक झुलस चुकी हैं। उनकी स्थिति अत्यंत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए झांसी रेफर कर दिया गया है।महिला ने खुद को लगाई आगमहिला के बेटे ने बताया कि घटना के समय वह स्कूल में प्रवेश संबंधी कार्य से बाहर गया हुआ था,  उसके पिता भी घर पर मौजूद नहीं थे।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल महिला द्वारा यह कदम उठाए जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों की जानकारी जुटा रही है।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

रेलवे के तेल टैंकर से डीजल चोरी का भंडाफोड़, आरपीएफ ने एक दबोचा, चार फरार

Next Story

झांसी रेल मंडल में दोहरीकरण कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!