झांसी। झांसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-मानिकपुर रेलखंड पर लाइन दोहरीकरण से जुड़े नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव करने का निर्णय लिया है। इस दौरान कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों का आंशिक टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन किया जाएगा। इसके अलावा कई ट्रेनों को निर्धारित तिथियों पर नियंत्रित (रेग्यूलेट) भी किया जाएगा।
रेल प्रशासन के अनुसार, गाड़ी संख्या 11801 ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस 22 एवं 23 जुलाई 2026 को तथा गाड़ी संख्या 11802 प्रयागराज-ग्वालियर एक्सप्रेस 23 एवं 24 जुलाई 2026 को निरस्त रहेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 64601 मानिकपुर-कानपुर सेंट्रल एवं 64602 कानपुर सेंट्रल-मानिकपुर पैसेंजर ट्रेनें 21 से 23 जुलाई 2026 तक कुल तीन फेरों के लिए निरस्त रहेंगी।
इसके अतिरिक्त, गाड़ी संख्या 14109 चित्रकूटधाम-कानपुर सेंट्रल तथा 14110 कानपुर सेंट्रल-चित्रकूटधाम ट्रेनें 22 एवं 23 जुलाई 2026 को बांदा स्टेशन तक ही संचालित की जाएंगी। इस अवधि में इन ट्रेनों का आंशिक टर्मिनेशन और ओरिजिनेशन बांदा स्टेशन से किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त, गाड़ी संख्या 14109 चित्रकूटधाम-कानपुर सेंट्रल तथा 14110 कानपुर सेंट्रल-चित्रकूटधाम ट्रेनें 22 एवं 23 जुलाई 2026 को बांदा स्टेशन तक ही संचालित की जाएंगी। इस अवधि में इन ट्रेनों का आंशिक टर्मिनेशन और ओरिजिनेशन बांदा स्टेशन से किया जाएगा।
नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों का संचालन निर्धारित अवधि के लिए नियंत्रित भी किया जाएगा। गाड़ी संख्या 18203 दुर्ग-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस को 13, 15 एवं 22 जुलाई को झांसी मंडल में 40 मिनट तथा 20 जुलाई को पश्चिम मध्य रेलवे क्षेत्र में 120 मिनट तक नियंत्रित किया जाएगा। इसी प्रकार, सहरसा-अहमदाबाद एक्सप्रेस (19484), बनारस-खजुराहो (26506), हावड़ा-ग्वालियर (12175), हावड़ा-मथुरा (12177), हावड़ा-आगरा कैंट (20975), कानपुर सेंट्रल-मानिकपुर (64602), प्रयागराज-ग्वालियर (11802) तथा दादर-बलिया स्पेशल (01025) को भी विभिन्न तिथियों पर 15 मिनट से लेकर 180 मिनट तक नियंत्रित किया जाएगा।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन अथवा संबंधित रेलवे स्टेशन से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन
