कांग्रेस का प्रदर्शन

राम मंदिर में चोरी और घोटाले के विरोध में झांसी में कांग्रेस का प्रदर्शन

//
झांसी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चोरी और घोटाले के मामले को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा।
इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि सरकार द्वारा विशेष जांच दल का गठन किए जाने के बावजूद अभी तक मामले में किसी के खिलाफ कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है, जबकि कथित तौर पर दोषियों के नाम सार्वजनिक हो चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह मामला आम जनमानस की आस्था से जुड़ा है और इस प्रकार की घटनाएं बेहद निंदनीय हैं।
उन्होंने कहा कि राज्यपाल के नाम सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की जाए। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान जिलाध्यक्ष देशराज रिछारिया, मुकेश अग्रवाल, अरविंद बबलू, इदरीश खान, राजकुमार सेन, महिला शहर अध्यक्ष आशिया सिद्दीकी, अखिलेश गुरुदेव, पार्वती चौधरी, गिरजा शंकर राय, मनोज तिवारी, संजय गुप्ता, शाहनवाज खान, शिखा तिवारी, अधिवक्ता दीपक नीम, धीरज समाधिया, अफजल सिद्दीकी, दिव्यांश चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

जल संरक्षण परियोजना से 25 गांवों में कृषि उत्पादन और भूजल स्तर में हुआ सुधार

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!