नियम विरुद्ध बालू खनन

झांसी: कुकरगाँव में फिर शुरू हुआ नियम विरुद्ध बालू खनन, ग्रामीणों में आक्रोश

//

झांसी ।जनपद  की टहरौली  तहसील क्षेत्र के ग्राम कुकरगाँव में एक बार फिर नियमों को ताक पर रखकर बालू खनन शुरू होने के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कुछ समय पहले जिलाधिकारी के निर्देश पर जिम्मेदार अधिकारियों ने नियम विरुद्ध खनन और सीमांकन क्षेत्र से बाहर उत्खनन करने के मामले में संबंधित पट्टाधारकों पर भारी जुर्माना लगाया था। कार्रवाई के बाद कुछ दिनों तक खनन गतिविधियां थम गई थीं, लेकिन अब दोबारा अवैध खनन शुरू हो गया है।

ग्रामीणों के अनुसार कुकरगाँव में एक फर्म के नाम निजी भूमि पर एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में खनन पट्टा स्वीकृत है। आरोप है कि वैध पट्टे की आड़ में बेतवा नदी में निर्धारित क्षेत्र से बाहर जाकर बालू का उत्खनन किया जा रहा है। इसके लिए नदी की जलधारा को कई स्थानों पर बाधित कर लिफ्टरों और पोकलैंड मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो खनन नियमों के विपरीत है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पट्टाधारकों द्वारा सीमांकन क्षेत्र से बाहर भी खनन कराया जा रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने कई बार जिला एवं तहसील स्तर के अधिकारियों से शिकायत कर कठोर कार्रवाई की मांग की, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि दबंग पट्टाधारकों और उनके कर्मचारियों के कारण क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध खनन में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।इस  मामले में उपजिलाधिकारी टहरौली गौरव आर्य ने कहा  कि एक वीडियो  संज्ञान में  आया है, जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी ।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

चालक को आई झपकी स्कूल की दीवार तोड़कर पलटा सीमेंट से भरा कंटेनर

Next Story

पुलिस ने किया जुए के एक बड़े अड्डे का भंडाफोड़,13 गिरफ्तार

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!