नेताओं के पुतले फूंके

बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर प्रदर्शन, नेताओं के पुतले फूंके

//
झांसी। बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और रक्षामंत्री के पुतले फूंके। प्रदर्शन का नेतृत्व मोर्चा अध्यक्ष भानू सहाय ने किया।नेताओं के पुतले फूंके
मोर्चा का आरोप है कि केंद्र सरकार द्वारा पूर्व में बुंदेलखंड राज्य गठन को लेकर किए गए वादे पूरे नहीं किए गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने “प्रधानमंत्री वादा निभाओ, बुंदेलखंड को राज्य बनाओ” तथा “कसम राम की खाते हैं, बुंदेलखंड राज्य बनवाएंगे” जैसे नारे लगाए और सड़क किनारे पुतलों का दहन किया।
इस दौरान भानू सहाय ने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को क्षेत्र की भावनाओं और मांगों को शीर्ष नेतृत्व तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना चाहिए। उन्होंने अखंड बुंदेलखंड राज्य के गठन की मांग दोहराते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।
मोर्चा की ओर से प्रस्तावित बुंदेलखंड राज्य में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई जिलों तथा कुछ तहसीलों को शामिल करने की मांग की गई है।
गौरतलब है कि अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग लंबे समय से विभिन्न संगठनों द्वारा उठाई जाती रही है। हालांकि केंद्र और संबंधित राज्य सरकारों की ओर से इस संबंध में अब तक कोई औपचारिक निर्णय नहीं लिया गया है। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मोर्चा ने चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

टीजीटी परीक्षा: दूसरे दिन 2077 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!