पीआरडी जवान से मारपीट

पीआरडी जवान से मारपीट कर लूटने के चार आरोपी गिरफ्तार

//

झांसी। महानगर के थाना नवाबाद क्षेत्र में मंडी सचिव के आवास के पास पीआरडी जवान के साथ मारपीट कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 1700 रुपये भी बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार पीआरडी जवान दयाशंकर वर्मा, जो वर्तमान में मंडी सचिव के आवास पर तैनात हैं, ने थाना नवाबाद में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि चार युवकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोपियों ने उनकी वर्दी की जेब फाड़कर 1700 रुपये निकाल लिए और पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया।

मामले की जांच के दौरान थाना नवाबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में प्रशांत वर्मा उर्फ गोलू, मोहित अमरैया, अमित वर्मा और ऋषभ वर्मा शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से लूट की रकम भी बरामद कर ली।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद चारों आरोपी पुलिस के समक्ष कान पकड़कर माफी मांगते भी नजर आए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने और सोशल मीडिया के माध्यम से दहशत फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

बिजली दरों 10 प्रतिशत दर वृद्धि पर भड़के प्रदीप जैन आदित्य, सरकार को घेरा

Latest from Jhansi

एआई निगरानी में संपन्न हुई बीएड प्रवेश परीक्षा, डीएम ने कंट्रोल रूम से रखी नजर

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2026 रविवार को जनपद के 12 परीक्षा केंद्रों

error: Content is protected !!