आइजीआरएस

आइजीआरएस में झांसी रेंज का दबदबा, लगातार चौथी बार प्रदेश में नंबर-1

/

झांसी। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आइजीआरएस) में झांसी परिक्षेत्र ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में लगातार चौथी बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

अप्रैल 2026 की मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट में झांसी रेंज ने शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आधार पर यह उपलब्धि हासिल की।

पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र  आकाश कुलहरि के निर्देशन में रेंज के सभी जनपदों ने उत्कृष्ट कार्य किया। जनपद झांसी और जालौन ने लगातार चौथी बार तथा ललितपुर ने लगातार दूसरी बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर झांसी रेंज का गौरव बढ़ाया।

इस उपलब्धि पर आईजी झांसी ने प्रभारी आइजीआरएस/ सीसीटीएनएस उपनिरीक्षक राजेश सिंह, रेंज कोऑर्डिनेटर विमल कुमार श्रीवास्तव, मुख्य आरक्षी देवेन्द्र प्रताप सिंह एवं कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए प्रियंका गुप्ता को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

आईजी आकाश कुलहरि ने सभी जनपद प्रभारियों को निर्देशित किया कि  आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध विधिक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन में पुलिस की निष्पक्ष एवं विश्वसनीय छवि और मजबूत हो सके।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

राज्य स्तरीय मल्लखम्ब प्रतियोगिता का समापन,झांसी का रहा दबदबा

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!