स्मार्ट मीटर के खिलाफ आप का प्रदर्शन

स्मार्ट मीटर के खिलाफ आप का प्रदर्शन, ‘डिजिटल लूट’ बताकर सौंपा ज्ञापन

//

झांसी। स्मार्ट मीटर योजना के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को झांसी सहित प्रदेशभर में जोरदार प्रदर्शन किया।इसी क्रम में यहां  आप कार्यकर्ताओं ने जिला विद्युत उपकेंद्र पर एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और स्मार्ट मीटर को “डिजिटल लूट” बताते हुए राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन चीफ इंजीनियर को सौंपा।स्मार्ट मीटर के खिलाफ आप का प्रदर्शनपार्टी  जिलाध्यक्ष अरशद खान ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर योजना पूरी तरह विफल हो चुकी है और यह जनता के आर्थिक शोषण का माध्यम बन गई है। उन्होंने कहा कि बैलेंस खत्म होते ही बिजली तुरंत काट दी जाती है, लेकिन रिचार्ज के बाद भी घंटों बिजली बहाल नहीं होती, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

महानगर अध्यक्ष ग्यादीन कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश में लाखों स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जिनमें अधिकांश प्रीपेड हैं। गलत बिलिंग, तेजी से बैलेंस खत्म होने और बढ़े हुए बिजली बिल से आम जनता परेशान है। कई मामलों में बिजली बिल कई गुना तक बढ़ गया है।

प्रदेश महासचिव (युवा) अंकित परिहार ने करीब 20,000 करोड़ के स्मार्ट मीटर प्रोजेक्ट में बड़े स्तर पर घोटाले और कमीशनखोरी की आशंका जताई। वहीं महिला उपाध्यक्ष भाग्यलक्ष्मी अय्यर ने आरोप लगाया कि अधिकारियों द्वारा जबरन प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को नुकसान हो रहा है।

प्रदेश सचिव (युवा) अतुल आर्य ने कहा कि नलकूपों पर लगाए जा रहे 4G स्मार्ट मीटर से किसान परेशान हैं। नेटवर्क समस्या और अधिक बिलिंग के कारण सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है, जिससे किसानों में आक्रोश बढ़ रहा है।

पार्टी नेताओं ने मांग की कि स्मार्ट मीटर योजना की निष्पक्ष जांच कराई जाए, गलत बिलिंग पर रोक लगे, दोषियों पर कार्रवाई हो और प्रभावित उपभोक्ताओं को मुआवजा दिया जाए। चेतावनी दी गई कि मांगें न मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी भाजपा ने घोषित किए सोशल मीडिया व आईटी संयोजक

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!