अग्निशमन सप्ताह

अग्निशमन सप्ताह में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता, प्रतियोगिताओं का आयोजन

/

झांसी। अग्निशमन सप्ताह (14 से 20 अप्रैल 2026) के तहत जनमानस को आग से बचाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं।

सीपरी बाजार स्थित जैकब हाई स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने आग से बचाव के उपायों को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में नैंसी शर्मा ने प्रथम, प्रियांशी कुशवाहा ने द्वितीय और परी वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि स्नेहा और अनुष्का को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

वहीं अहिल्याबाई पब्लिक स्कूल में निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें ऐश्वर्या ने प्रथम, तपस्या ने द्वितीय और वैष्णवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हर्षिता, मीठी और एकता को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकिशोर राय तथा कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ अग्नि सचेतक डॉ. प्रगति शर्मा ने पुरस्कार प्रदान किए। प्रतियोगिता के निर्णायक अग्नि सचेतक बृजेंद्र शर्मा रहे।

इस अवसर पर अग्नि सचेतक दीपशिखा शर्मा, प्रबंधक सैमसन जैकब, प्रधानाचार्य ज्योति शर्मा सहित फायर विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रगति शर्मा ने किया।
अधिकारियों ने बताया कि अग्निशमन सप्ताह के दौरान जन जागरूकता के लिए इसी तरह के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी को मिलेगी बड़ी स्वास्थ्य सौगात: मंडलीय चिकित्सालय का प्रस्ताव

Latest from Jhansi