भगवान परशुराम सेवा संस्थान

भगवान परशुराम सेवा संस्थान की महिला मंडल की बैठक संपन्न

//

झांसी। महानगर में भगवान परशुराम सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित होने जा रही परशुराम भगवान की भव्य शोभायात्रा को लेकर  संस्थान की ब्राह्मण महिला मंडल की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया ।

पुष्प  विवाह वाटिका में  वरिष्ठ समाज सेविका  पूनम शर्मा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई जिसमें कुछ आवश्यक बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया , साथ ही निर्णय लिया गया कि  10 महिलाएं यात्रा प्रमुख होगी और इस भव्य शोभा यात्रा में अधिक से अधिक ब्राह्मण महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित कराने पर बल दिया गया, इसके साथ ही समाज के प्रति महिलाओं का दायित्व आदि बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सभी महिलाओं ने  शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए आश्वासन दिया,

बैठक में वरिष्ठ  पत्रकार सोनिया पाण्डे ,सुशील दुबे, रेखा उपाध्याय ,दीपशिखा शर्मा, उर्मिला पटेरिया, निर्मला पांडे ,राजेश्वरी तिवारी, रितिका तिवारी, इंदिरा चतुर्वेदी,  एवं शोभायात्रा के विशेष सहयोगी के रूप में निवेदक मंडल के पंडित अंचल अरजरिया, रविकांत मिश्रा, केशव पटेरिया, के के दुबे, वीरेंद्र पटेरिया, लखन पुरोहित, आलोक चतुर्वेदी, अखिलेश शर्मा ,दीपक व्यास, सुशील भार्गव पंकज शुक्ला आदि विप्र जन उपस्थित रहे ,कार्यक्रम का संयुक्त संचालन नीता अवस्थी,  एवं शोभा यात्रा की मीडिया प्रभारी डॉ  प्रगति शर्मा बया द्वारा किया गया।

आए हुए अतिथियों का आभार शोभायात्रा के विशेष सहयोगी पंडित अंचल अरजरिया द्वारा व्यक्त किया गया।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

आक्रोशित महिला दुग्ध उत्पादक उतरीं सड़कों पर,जमकर की नारेबाजी,फूंका पुतला  

Next Story

भाजपा के का 47वें  स्थापना दिवस पर हुआ गोष्ठी का आयोजन और 74 पुराने कार्यकर्ताओं का सम्मान

Latest from Jhansi

मौसम की चुनौती को समझकर करें फसल का चुनाव, जोखिम घटाकर बढ़ा सकते हैं मुनाफा

झांसी। महानगर स्थित रानी लक्ष्मी बाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के शस्य विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. योगोश्वर सिंह

error: Content is protected !!