भाजपा प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम

भाजपा प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम स्थल पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन

//

झांसी। बुंदेलखंड के झांसी में  भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व में प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों का निरीक्षण एवं अंतिम रूप प्रदान किया गया।भाजपा प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रमइस अवसर  पर कार्यक्रम स्थल पैरामेडिकल कॉलेज स्थित प्रशिक्षण भवन में सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ।  जिसमें राज्य सरकार के मंत्री बृजेश सिंह  सम्मिलित हुए ,उन्होंने  प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण किया एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भाजपा प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम

प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम स्थल को भगवा रंग में सजाया गया, महिला कार्यकर्ताओं द्वारा रंगोली निर्मित की गई तथा संपूर्ण परिसर को भाजपा के ध्वजों से अलंकृत किया गया। कार्यक्रम स्थल पर भोजन से लेकर विश्राम ,पंजीकरण तक सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण कर लिया गया है।  इसके साथ ही एक सचित्र प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।

इस प्रशिक्षण वर्ग में सात सत्र* होंगे, जो 24 घंटे की अवधि में आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक कार्यकर्ता का *ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन* अनिवार्य होगा तथा सहभागिता उन्हीं कार्यकर्ताओं की होगी, जिनका चयन संबंधित मंडलों द्वारा किया गया है।

कार्यक्रम में राज्य मंत्री लोकनिर्माण विभाग  बृजेश सिंह, बबीना विधायक  राजीव सिंह ‘पारीछा  ’, संजीव श्रृंगीऋषि,संजीव अग्रवाल लाला, छोटू मौर्या, सुरेंद्र पाल, चेतन ओझा, हरिकृष्ण कुशवाहा, सुधाकर मिश्रा, आशीष विद्यार्थी, सहित व्यवस्था टोली के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मीडिया समन्वय  प्रियांशु डे, जिला मीडिया प्रभारी, भारतीय जनता पार्टी महानगर, झांसी एवं चेतन ओझा द्वारा किया गया।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

खेतों में लगी भीषण आग,फसल जलकर नष्ट

Next Story

झांसी में  सोमवार से लगेगा निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर का टीका

Latest from Jhansi

बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा ने चिकित्सा क्षेत्र में अव्यवस्थाओं को लेकर दिया ज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा ने बुंदेलखंड क्षेत्र की चिकित्सा व्यवस्था में जबरदस्त खामियों को लेकर मुख्य