डीआरएम

डीआरएम कार्यालय परिसर में  वातानुकूलित ‘पेंशनर्स सेवा कक्ष’ का शुभारंभ

/

झांसी ।  उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में वातानुकूलित ‘पेंशनर्स सेवा कक्ष’ का शुभारंभ 104 वर्षीय वरिष्ठ महिला पेंशनर पुष्पा श्रीवास्तव के कर कमलों से कराया गया ।

डीआरएम डीआरएम अनिरुद्ध कुमार की दूरदर्शी सोच एवं पेंशनरों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण के परिणामस्वरुप  तैयार ‘पेंशनर्स सेवा कक्ष’ का शुभारंभ उनकी  गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।डीआरएम इस योजना को मूर्त रूप देने में डीआरएम के निर्देशन में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार शर्मा तथा वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) आशुतोष चौरसिया की उल्लेखनीय भूमिका रही।
‘पेंशनर्स सेवा कक्ष’ को कार्मिक एवं लेखा विभाग के मध्य रणनीतिक रूप से स्थापित किया गया है, जिससे दोनों विभागों के बीच समन्वय सुदृढ़ हो सके तथा पेंशनरों की समस्याओं का त्वरित, सरल एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।डीआरएम

यह वातानुकूलित लाउंज आधुनिक सुविधाओं से युक्त है, जिसमें आरामदायक बैठने की व्यवस्था, शुद्ध गर्म एवं शीतल आरओ जल, समाचार पत्र, रेलवे नियमावली एवं मैनुअल तथा टेलीविजन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे पेंशनरों को एक सुलभ, सम्मानजनक एवं आरामदायक वातावरण प्राप्त हो सके।

यह पहल रेलवे प्रशासन की अपने पेंशनरों के प्रति संवेदनशीलता, सम्मान एवं उनकी सुविधा के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

राजकीय पॉलिटेक्निक में चलाया गया नशे के खिलाफ अभियान

Latest from Jhansi

हिंदी के माध्यम से विज्ञान को जन जन तक पहुंचाया जा सकता है: प्रतिभा शुक्ला

झांसी। महिला कल्याण और बाल विकास राज्यमंत्री मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय