राजकीय पॉलिटेक्निक

राजकीय पॉलिटेक्निक में चलाया गया नशे के खिलाफ अभियान

//

झांसी । बुंदेलखंड में झांसी राजकीय पॉलिटेक्निक में नशा एवं मादक वस्तुओं के बिक्री और सेवन के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के क्रम में प्राविधिक छात्र-छात्राओं के साथ लघु संगोष्ठी आयोजित की गई।राजकीय पॉलिटेक्निकसंगोष्ठी में जिला आबकारी अधिकारी झांसी द्वारा उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं व अन्य को नशे के विरुद्ध लड़ाई में जागरूक करने हेतु शपथ/प्रतिज्ञा दिलाई गई, जिसमें नशीली दवाओं/पदार्थों के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य हानि, अपराधों के विरुद्ध होने वाले विधिक कार्यवाही एवं सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल होने के संबंध में जागरूक किया गया।राजकीय पॉलिटेक्निक

इस अवसर पर राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य लाल जी, फैकल्टी इंचार्ज एस.के. श्रीवास्तव एवं आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव मय सिपाहियान उपस्थित रहे।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

बुंदेलखंड महाविद्यालय में होने जा रहा वृहद रोजगार मेला

Next Story

डीआरएम कार्यालय परिसर में  वातानुकूलित ‘पेंशनर्स सेवा कक्ष’ का शुभारंभ

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!