सांसद अनुराग शर्मा

सांसद अनुराग शर्मा ने रेल मंत्री से भेंट कर झांसी-ललितपुर की रेल परियोजनाओं को गति देने का किया आग्रह

/

झांसी । झांसी -ललितपुर संसदीय क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के संकल्प के साथ सांसद अनुराग शर्मा ने आज नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट बैठक में उनके संसदीय क्षेत्र की रेल सुविधाओं के विस्तार और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की।

चर्चा के दौरान सांसद ने झांसी शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए हसारी रोड पर फोर-लेन रेलवे ओवरब्रिज ( के निर्माण का विषय प्रमुखता से रखा। उन्होंने रेल मंत्री को अवगत कराया कि हसारी क्षेत्र में जाम की समस्या से जनता को काफी कठिनाई होती है, अतः इस प्रोजेक्ट की जल्द वित्तीय स्वीकृति और निर्माण कार्य शुरू करना नितांत आवश्यक है।

इसी क्रम में उन्होंने ललितपुर की रेल सुविधाओं को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से वहां ‘कोच वाशिंग पिट लाइन’ की स्थापना की मांग की ताकि ट्रेनों की साफ-सफाई और रखरखाव स्थानीय स्तर पर बेहतर ढंग से हो सके।

क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से चली आ रही मांगों को देखते हुए सांसद ने विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर महत्वपूर्ण लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव के विषय में भी रेल मंत्री से सार्थक वार्ता की। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास ही उनकी प्राथमिकता है और वह जनता की सुख-सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।

इस शिष्टाचार भेंट के दौरान मुरैना लोकसभा के सांसद शिव मंगल सिंह तोमर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। रेल मंत्री ने सभी विषयों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

65 लाख की चोरी को अंजाम देने वाले शातिर दंपती गिरफ्तार ,शत प्रतिशत माल बरामद

Next Story

झांसी: भाजपा ने मनाया समर्पण दिवस

Latest from Jhansi

बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा ने चिकित्सा क्षेत्र में अव्यवस्थाओं को लेकर दिया ज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा ने बुंदेलखंड क्षेत्र की चिकित्सा व्यवस्था में जबरदस्त खामियों को लेकर मुख्य

कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने किसानों को दी गुणवत्तायुक्त बीज के भण्डारण की सलाह

झांसी । बुंदेलखंड के झांसी में रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय की  वैज्ञानिकों  डॉ. गुंजन गुलेरिया