समर्पण दिवस

झांसी: भाजपा ने मनाया समर्पण दिवस

//

झांसी । भारतीय जनता पार्टी के झांसी जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय  की पुण्यतिथि पर गोष्ठी का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर मुख्य वक्ता क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू ,जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह रहे। चित्रकला प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया जिसमें उनकी जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई।

समर्पण दिवस

क्षेत्रीय महामंत्री राम किशोर साहू ने कहा “आज हम राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर संगठनकर्ता और “एकात्म मानववाद” के प्रणेता श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एकत्रित हुए हैं।पंडित जी का जीवन सादगी, त्याग और राष्ट्रसमर्पण का प्रतीक था। उन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम माना, सत्ता का नहीं।उनका मानना था कि भारत का विकास भारतीय संस्कृति और मूल्यों के आधार पर ही संभव है। आज हम उनके चरणों में नमन करते हुए उनके आदर्शों को स्मरण करते हैं।”

जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा “आज हम सब एकत्रित हुए हैं भारतीय राजनीति के महान चिंतक, राष्ट्रनिष्ठ नेता और “एकात्म मानववाद” के प्रणेता, श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करने के लिए।पंडित जी का जीवन अत्यंत साधारण था, लेकिन उनका विचार असाधारण था। वे मानते थे कि राजनीति सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण का साधन है। उन्होंने हमें सिखाया कि भारत का विकास पश्चिमी विचारधारा की नकल से नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति, परंपरा और मूल्यों के आधार पर होना चाहिए।”

जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा “उनका दिया हुआ “एकात्म मानववाद” का सिद्धांत आज भी भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा का मूल आधार है। इस विचार में व्यक्ति, समाज और राष्ट्र – तीनों के संतुलित विकास की बात कही गई है। उन्होंने कहा था कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचना चाहिए। यही भावना आज “अंत्योदय” के रूप में हमारे सामने है।”
जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ने कहा ” पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने हमें “एकात्म मानववाद” का सिद्धांत दिया, जिसमें व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के संतुलित विकास की बात कही गई है। उन्होंने “अंत्योदय” का मंत्र दिया — समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाना ही सच्ची राष्ट्र सेवा है।आज उनकी पुण्यतिथि पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम गरीब, किसान, युवा और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करेंगे।यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

क्षेत्रीय महामंत्री राम किशोर साहू, जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह ,जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ,विद्यालय प्रबंधक कुलदीप सिंह दागीं ,शैलेंद्र प्रताप सिंह मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन , रोहित गोठनकर एवं आभार कार्यक्रम संयोजक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने किया।

इस अवसर पर अमित साहू, जगत राजपूत ,ओम बिहारी भार्गव, अनूप करोसिया, प्रियांशु दे भाजपा जिला मिडिया प्रभारी , गोकुल दुबे ,प्रियंका साहू ,पंकज दुबे, मंगलम द्विवेदी ,संतराम पेंटर, अमित जादौन, रुपेश नायक, नरेंद्र नामदेव, आदर्श गुप्ता ,अभिषेक जैन ,हेमंत पांचाल ,मोनू शिवहरे, अनुज नीखरा, आदि उपस्थित रहे।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

सांसद अनुराग शर्मा ने रेल मंत्री से भेंट कर झांसी-ललितपुर की रेल परियोजनाओं को गति देने का किया आग्रह

Next Story

झांसी नगर विधायक रवि शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी से मिल उठायी जन समस्याएं

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!