अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्वसंध्या

झांसी:पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्वसंध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

//

झांसी। भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्वसंध्या पर आज झांसी में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अटल जनशताब्दी अभियान के अंतर्गत आज झांसी महानगर एवं जिले द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से अटल जी के राष्ट्रवादी विचारों, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं उनके प्रेरणादायी जीवन को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया गया।

अभियान की शुरुआत अटल पार्क में स्वच्छता अभियान के साथ की गई। भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा की विधिवत सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया तथा पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।इसके उपरांत लोकतांत्रिक सेनानियों का स्वागत, सम्मान एवं दीपांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह (झांसी महानगर) ने अपने वक्तव्य में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का संपूर्ण जीवन लोकतंत्र, सुशासन और राष्ट्रहित को समर्पित रहा। उन्होंने राजनीति को सेवा, संवाद और शालीनता की नई दिशा दी। अटल जनशताब्दी अभियान के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी उनके विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अटल जी के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान गिरीश सक्सेना, वीरन साहू, बांकेबिहारी, श्रीवास्तव, नरेश सोनी, रमेश चंद्र पाठक, जगदीश राणा, ओमप्रकाश शर्मा, हरिमोहन गुप्ता, काशीराम कुशवाहा, राजेंद्र कुशवाहा एवं स्वर्गीय हरदास नगरीय के आश्रित अखिलेश नगरिया को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में भाजपा कार्यालय, झांसी में अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर भव्य आयोजन किया गया। कार्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जहां रंगोली के माध्यम से अटल जी का जीवन्त चित्र उकेरा गया। इसके पश्चात अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल झांसी जिला ने अपने उद्बोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन त्याग, तपस्या और राष्ट्रनिष्ठा का प्रतीक रहा है। उनके आदर्श आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं और भारतीय जनता पार्टी उनके विचारों के अनुरूप राष्ट्र सेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर है।कार्यक्रम का समापन अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ किया गया।

इस अवसर पर रामकिशोर साहू (क्षेत्रीय महामंत्री, कानपुर–बुंदेलखंड) मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ संजीव तिवारी, उदय लोहारी, नंदकिशोर भिलवारे, प्रियांशु डे , सहजेंद्र सिंह बघेल, अमित श्रीवास्तव, लालता पांचाल, अमित साहू, सत्येंद्र खरे, गोकुल दुबे, कृष्णचंद्र तिवारी, नीता यादव, दिनेश सिंह परिहार, प्रियंका साहू, जितेंद्र गुर्जर, संजय आनंद,रामजी परिहार रितिका तिवारी, रोहित परिहार, विकास कुशवाहा, नेहा राजपूत, अभिषेक जैन, संजीव अग्रवाल लाला, दिगंत चतुर्वेदी, रतन कुशवाहा, प्रवीण लखेरा, अनुज नीखरा, मीनू राजावत, रश्मि हयारण, राहुल तिवारी, प्रतिमा कुलकर्णी, अंकित साहू, आदर्श गुप्ता, नेहा माहौर, प्रदीप खटीक, नीता विकास यादव, नीतू राय सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं महिला मोर्चा की सदस्याएं उपस्थित रहीं।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी: रवि शर्मा ने योगी से मिल उठायी बीआईईटी को टेक्निकल यूनिवर्सिटी बनाये जाने की मांग

Next Story

झांसी रेल मंडल में ग्रुप ‘डी’ रेस्ट हाउस का कराया गया रेनोवेशन

Latest from Jhansi

उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति भर्ती बोर्ड लखनऊ परीक्षा को लेकर झांसी में तैयारियां ज़ोरों पर

झांसी । उत्तर प्रदेश पुलिस भतीॅ एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष