झांसी रेल मंडल

झांसी रेल मंडल में ग्रुप ‘डी’ रेस्ट हाउस का कराया गया रेनोवेशन

/

झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के कुशल मार्ग दर्शन में ग्रुप ‘डी’ कर्मचारियों की सुविधा, स्वच्छता एवं कल्याण को ध्यान में रखते हुए यहां स्थित ग्रुप ‘डी’ रेस्ट हाउस का रेनोवेशन कार्य कराया गया है।

झांसी रेल मंडल

उक्त रेनोवेशन कार्य का उद्घाटन आज मंडल रेल प्रबंधक एवं मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में ग्रुप ‘डी’ स्टाफ कुसुम दुबारा द्वारा कराया गया। यह पहल ग्रुप ‘डी’ कर्मचारियों के सम्मान, कल्याण एवं सहभागिता को दर्शाती है।

झांसी रेल मंडल

इस रिनोवेशन के अंतर्गत रेस्ट हाउस के सभी 16 कमरों में फ़्लोरिंग सुधार का कार्य किया गया है। साथ ही चार बाथरूम एवं छह शौचालयों की सुविधाओं को उन्नत किया गया है, जिससे कर्मचारियों को बेहतर स्वच्छता सुविधा उपलब्ध हो सके।

झांसी रेल मंडल  झांसी रेल मंडल

शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु आर.ओ. सिस्टम एवं फ्रिज की व्यवस्था की गई है। रात्रि विश्राम को आरामदायक बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक कमरे में पलंग, गद्दा, नई चादरें, तकिए, ब्लैंकेट, कुर्सी, टेबल तथा सामान रखने हेतु अलमारी की सुविधा प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त, रेस्ट हाउस परिसर में पाथवे सहित उद्यान का निर्माण किया गया है, जिससे कर्मचारियों को शांत, स्वच्छ एवं सुखद वातावरण प्राप्त हो सके।

झांसी रेल मंडल

झांसी स्थित यह ग्रुप ‘डी’ रेस्ट हाउस रेलवे के सभी ग्रुप ‘डी’ कर्मचारियों के लिए उपलब्ध है, चाहे वे किसी भी यूनिट, शाखा अथवा सेक्शन से संबंधित हों। जब भी किसी ग्रुप ‘डी’ कर्मचारी को ड्यूटी, प्रशिक्षण, मेडिकल अथवा अन्य आधिकारिक कार्य से झाँसी आना हो, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कमरे की बुकिंग कर इस रेस्ट हाउस में ठहरने की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।

रेस्ट हाउस की इस सुविधा से ग्रुप ‘डी’ कर्मचारियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं किफायती आवास उपलब्ध हो रहा है, जिससे होटल अथवा निजी लॉज पर निर्भरता कम होगी। इस पहल से कर्मचारियों की सुविधा, मनोबल एवं कार्यक्षमता में सकारात्मक वृद्धि होगी।

मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने कहा ” आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती है जिसे भारत सरकार द्वारा सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। सुशासन तब ही संभव है जब आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति को आगे बढ़ाया जाए। आज के इस अवसर पर झांसी मंडल के ग्रुप “घ” के कर्मचारियों के लिए रेस्ट हाउस का लोकार्पण किया गया है। यह एक ऐसा रेस्ट हाउस है जिसकी मिसाल भारतीय रेलवे में कहीं और नहीं है। यह रेस्ट हाउस कर्मचारियों के उत्साहवर्धन और मनोबल को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा।”

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी:पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्वसंध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

Next Story

झांसी में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!