मतदाता पुनरीक्षण अभियान

मतदाता पुनरीक्षण अभियान से मिलेगी पारदर्शी, शुद्ध मतदाता सूची:राजीव सिंह

//

झांसी। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में मतदाता गहन पुनरीक्षण के लिए बबीना विधानसभा क्षेत्र की कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को बुंदेलखंड के झांसी में पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा उदयन पालीवाल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने मतदाता गहन पुनरीक्षण के लिए सभी कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर जुट जाने का आह्वान किया।

मतदाता पुनरीक्षण अभियान

दीनदयाल सभागार में  आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पालीवाल ने कहा कि 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम होना है। इसमें बीएलओ घर-घर जाकर प्रत्येक मतदाता से गणना पत्र भरवाएंगे। इसको भरवाते समय प्रत्येक व्यक्ति को अति सावधानी की आवश्यकता है। इससे उनके मत का अधिकार सुरक्षित रहे।

बबीना विधानसभा के विधायक राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि आने वाला समय हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है, पुनरीक्षण के माध्यम से हमें पूर्ण शुद्ध पारदर्शी एवं प्रभावशाली मतदाता सूची प्राप्त होने वाली है, जिसके माध्यम से आने वाले समय में लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी और आप सभी का मत देने का अधिकार पूर्ण स्थाई हो जाएगा।

मतदाता पुनरीक्षण अभियान

जिला अध्यक्ष हेमंत परिहार ने कहा ” मतदाता गहन पुनरीक्षण के माध्यम से हम अपने मत को इस सूची में जोड़े रखें, जिसके लिए हमें अति सजगता की आवश्यकता है क्योंकि जो गाइड लाइन भारत सरकार हमें दे ,उसके अनुसार गणना पत्रक भरते समय अपने दस्तावेज प्रदान करने हैं। यह ध्यान रखना है  कि ज्यादा से ज्यादा मतदाता इस सूची में जुड़े रहे क्योंकि प्रत्येक मतदाता ही लोकतंत्र के निर्माण में सहायक होता है। ”

विशिष्ठ अतिथि एमएलसी डॉ बाबूलाल तिवारी, एमएलसी रमा निरंजन, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री जमुना प्रसाद कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम रहे। संचालन पूर्व मंत्री विनोद नायक एवं आभार अखिलेश गुप्ता ने व्यक्त किया।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

मतदाता गहन पुनरीक्षण के संबंध में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

Next Story

झांसी में धूमधाम से मनाया गया भारतीय हॉकी शताब्दी समारोह

Latest from Jhansi

आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के आपत्तिजनक बयान पर भड़के झांसी के ब्राह्मण समाज ने सौंपा ज्ञापन

झांसी। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की झांसी इकाई ने आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के ब्राह्मण कन्याओं को