कंकाल मिलने से मचा हडकंप

पानी को लेकर हुए विवाद में युवक के सिर पर कुल्हाड़ी से वार, हुई मौत

//

झांसी। बुंदेलखंड में झांसी के प्रेमनगर थानाक्षेत्र में पानी पीने को लेकर हुए विवाद में दो युवकों के बीच हुई मारपीट में एक ने दूसरे के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया ,जिसमें युवक की मौत हो गयी है।

एसपी सिटी ने मंगलवार को बताया कि प्रेमनगर थानाक्षेत्र की गोकुलपुरी कालोनी निवासी राहुल अहिरवार (25) के सिर पर पड़ोसी राेहित गोस्वामी (20) द्वारा सोमवार शाम हुए विवाद में कुल्हाड़ी से किया गया । इस वार के कारण राहुल को गंभीर चोट आयी। परिजनों ने राहुल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां से हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे ग्वालियर मध्य प्रदेश के लिए रेफर कर दिया। राहुल की रास्ते में ही मौत हो गयी।

सभी के खिलाफ

पुलिस ने पीडित पक्ष से मिली तहरीर के बाद आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया है। राेहित से पूछताछ की गयी है, उसके खिलाफ उचित धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है जबकि राहुल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 दूसरी ओर परिजनों का आरोप है कि पिंटू, प्रिंस और राजवीर के उकसावे पर रोहित ने हमले को अंजाम दिया। पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर  मामला दर्ज कर लिया है।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी रेल मंडल में ‘ एंड प्लास्टिक पॉल्यूशन’ थीम पर चल रहा विश्व पर्यावरण पखवाड़ा

Next Story

आईजीआरएस शिकायतों के शत-प्रतिशत निस्तारण में झांसी रेंज लगातार 03 बार प्रथम

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!