झांसी। बुंदेलखंड के झांसी स्थित वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर निःशुल्क शीतल जल वितरण सेवा प्रारंभ की गई। जल सेवा का शुभारंभ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स झांसी के मुख्य जिला आयुक्त प्रेम प्रकाश शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) द्वारा किया गया।
स्काउट्स एंड गाइड के स्वयंसेवकों द्वारा यह जल सेवा 10.05.2025 से 14.06.2025 तक निरन्तर जारी रहेगी।
