अपहृत बच्ची को सकुशल बचाया गया

झांसी: मुख्य टिकट निरीक्षक की सावधानी से अपहृत बच्ची को सकुशल बचाया गया

/

झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के मुख्य टिकट निरीक्षक  राजीव कुमार मिश्रा की सतर्कता के चलते ट्रेन के स्लीपर क्लास में नाबालिग बच्ची का अपहरण् कर ले जाने रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया साथ ही बच्ची को सकुशल बचा लिया गया।

मामल ट्रेन संख्या 18478 का है । ट्रेन में झांसी मंडल के मुख्य टिकट निरीक्षक  राजीव कुमार मिश्रा ने ड्यूटी के दौरान अद्वितीय सतर्कता और संवेदनशीलता का परिचय दिया। ग्वालियर स्टेशन से ट्रेन के चलने के पश्चात B-5 कोच में एक व्यक्ति एक नाबालिग बच्ची (उम्र लगभग 1 वर्ष) के साथ बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति का व्यवहार संदिग्ध नजर आया जब श्री मिश्रा ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो वह बच्ची को छोड़कर स्लीपर कोच से भागने लगा।

निखिल कुमार पांडेय उप मुख्य टिकट निरीक्षक और  पुनीत कुमार वरि. सीसीटीसी के सहयोग से संदिग्ध व्यक्ति को तुरंत पकड़ लिया गया। गहन पूछताछ में उसने अपना नाम कल्लू (उम्र 40 वर्ष, पिता का नाम रामरतन, निवासी ग्राम जारौनी, मुरैना, म.प्र.) बताया। हालांकि, वह बच्ची के संबंध में कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दे सका। आगे पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह बच्ची को उठाकर लाया था, और बच्ची के पिता का नाम शंकर है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए, श्री  मिश्रा ने तत्काल मंडल नियंत्रण कार्यालय, झांसी को सूचना दी। झांसी स्टेशन पर पहुंचने पर संदिग्ध व्यक्ति और बच्ची को जीआरपी और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम को सौंप दिया गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक  अमन वर्मा ने  राजीव कुमार मिश्रा और उनकी टीम के इस त्वरित और संवेदनशील कदम की सराहना की। उन्होंने कहा की हमारी टीम की सतर्कता और त्वरित कार्यवाही से एक मासूम बच्ची को सुरक्षित बचाया जा सका। यह घटना रेलवे की सुरक्षा और संवेदनशीलता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

कड़कड़ाती सर्दी बढ़ी, स्कूल 17 तक हुए बंद, स्कूलों को कड़े निर्देश

Next Story

युवक अपहरण मामला : घरवालों से पैसा ऐंठने को रची खुद के अपहरण की कहानी

Latest from Jhansi

कड़ी सुरक्षा के बीच बीकेडी में शुरू हुई स्नातक एमएलसी चुनाव की मतगणना

झांसी। बुंदेलखंड महाविद्यालय (बीकेडी) में  प्रयागराज-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव

error: Content is protected !!