राम के रंग में रंगी वीरांगना नगरी झांसी

राम के रंग में रंगी वीरांगना नगरी झांसी

//
झांसी 22 जनवरी । अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर में सोमवार को श्रीरामलला के बाल विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान पूरा होते ही वीरांगना नगरी झांसी में जबरदस्त उल्लास नजर आया। महानगर के सभी प्रमुख मंदिर शंखनाद और मंत्रोच्चार से गुंजायमान हो गये।
राम के रंग में रंगी वीरांगना नगरी झांसी
श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मुख्य यजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूजन अर्चना के साथ ही महानगर के प्रमुख मंदिरों में भी पूजा अर्चना शुरू की गयी और इस पूरे आयेाजन के दौरान मंदिर परिसर शंखनाद और मंत्रोच्चारों से गुंजायमान हो गया।  बड़ी संख्या में रामभक्त विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना के लिए उपस्थित हुए। इससे पहले महानगर के छोटे बड़े सभी मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान मंदिरों में भजन कीर्तन और रामसेवकों द्वारा प्रभु श्रीराम की विशेष आरती की गयी।
राम के रंग में रंगी वीरांगना नगरी झांसी
कहीं मंदिरों में सुंदरकाड का सामूहिक पाठ किया गया तो कहीं अखंड रामायण का आयोजन किया गया। कहीं हनुमान चालीसा के साथ हवन और धार्मिक अनुष्ठान के साथ प्रसाद वितरण किया गया। महानगर के 60 वार्डों और प्रत्येक मोहल्ले को विशेष रूप से सजाया गया। महानगर के 35 चौराहे को विशेष रूप से सजा धजा कर रामलला के स्वागत को तैयार किया गया।
राम के रंग में रंगी वीरांगना नगरी झांसी
मंदिरों में ही नहीं महानगर के बाजारों और विभिन्न स्थानों पर भी श्रीरामलला के स्वागत में हर्षोल्लास में सराबोर नजर आये। विभिन्न बाजारों में लोग रामधुन पर लोग नाचते गाते नजर आये तो जगह जगह पर भंडारों का आयोजन किया गया। पूरा महानगर ही राममय ,भगवामय नजर आ रहा है। जिस गली या मोहल्ले में निकल जाएं लोग अपने अपने तरीके से लगभग 500 साल बाद रामलला के गर्भगृह में स्थापित होने की खुशी में सराबोर नाचते गाते नजर आये। इस अवसर पर महानगर के दीक्षित बाग में शंकर जी और हनुमान जी के मंदिर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।
राम के रंग में रंगी वीरांगना नगरी झांसी
 महानगर में 16 मंदिरों और जिले में 12 मंदिरों में राम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। झांसी ललितपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनुराग शर्मा की अगुवाई में भव्य राममंदिर झांकी शोभायात्रा का आयोजन किया गया । यह यात्रा सिद्धेश्वर मंदिर से शुरू होकर लक्ष्मी व्यायाम मंदिर पर समाप्त हुई। महानगर में लोगों ने अपने अपने  तरीके से प्रभुराम के बाल विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का स्वागत किया।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

जयश्रीराम के उद्घोषों से गुंजायमान हुआ झांसी

Next Story

राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में चिकित्सकों ने किया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Latest from Jhansi

आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के आपत्तिजनक बयान पर भड़के झांसी के ब्राह्मण समाज ने सौंपा ज्ञापन

झांसी। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की झांसी इकाई ने आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के ब्राह्मण कन्याओं को