युवक का शव

झांसी: संदिग्ध अवस्था में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी

//

झांसी 11 जनवरी । बुंदेलखंड में झांसी के टहरौली थानाक्षेत्र में गुरूवार सुबह युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने के बाद हडकंप मच गया।

टहरौली थानाक्षेत्र के धवारी गांव में लोगों ने एक युवक का शव खेल पर पड़ा देखा और परिजनों तथा पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद मौके पर थानापुलिस पहुंची ।

युवक का शव

शव मिलने सूचना पर पुलिस अधीक्षक शहर (एसपी-सिटी) ज्ञानेंद्र कुमार सिंह,  सीओ टहलौनी अजय कुमार पुलिस बल के साथ और फोरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने मौका मुआयना कर साक्ष्य एकत्र किये। घटनास्थल पर मृतक के कपड़े इधर उधर बिखरे मिले। मृतक की पहचान मानवेंद्र (22) निवासी धवारी के रूप में की गयी है।

पुलिस को मृतक के शरीर पर चोटो के निशान और उसकी पीठ पर घसीटे जाने के निशान भी दिखायी दिये ,जिसके बाद पुलिस भी पूरे मामले को संदिग्ध मान रही है। एसपीसिटी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान हैं इसलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो  पायेगी।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी पुलिस ने चार शातिर इनामी अपराधियों को पकड मनाया“ शानदार सोमवार”

Next Story

झांसी का नेहरू युवा केंद्र धूमधाम से मनायेगा राष्ट्रीय युवा दिवस

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!