19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले

रोजगार मेले में झांसी के 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

/

झांसी। झांसी रेल मंडल द्वारा  आयोजित 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले में शनिवार को 220 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 51 हजार से अधिक युवाओं को संबोधित करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेलेपंडित दीनदयाल सभागार में आयोजित कार्यक्रम को वर्चुअली सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने नवनियुक्त अभ्यर्थियों से निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेलेइस अवसर पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनके साथ झांसी ललितपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग शर्मा, अपर महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे शशि प्रकाश द्विवेदी तथा मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले

19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेलेकार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में युवाओं के लिए रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। रोजगार मेला युवाओं को आत्मनिर्भर भारत अभियान से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। उन्होंने युवाओं से ईमानदारी और सेवा भावना के साथ कार्य करने की अपील की।19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेलेसांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि रोजगार मेला युवाओं को अवसर उपलब्ध कराने और रोजगार सृजन को गति देने की केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। वहीं मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि सरकारी नौकरी प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होती है और कई अभ्यर्थी अपने परिवार में पहली बार सरकारी सेवा में पहुंचे हैं।19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले

19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेलेरेलवे विभाग से सर्वाधिक 196 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए गए, जिनमें झांसी मंडल के 155 और प्रयागराज मंडल के 41 अभ्यर्थी शामिल रहे। इसके अलावा डाक विभाग, ईएसआईसी, आईटीबीपी तथा बैंकिंग सेवाओं के 24 अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति-पत्र दिए गए।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

मजदूरी दरें घटाए जाने के विरोध में ब्लिंकिटकर्मियों का हंगामा

Next Story

बरसात से पहले नगर निगम ने नाला सफाई की निगरानी के लिए तैनात किये अधिकारी

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!