झांसी। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए रोटरी क्लब ऑफ झांसी रानी की ओर से सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, दतिया गेट बाहर में एचपीवी टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मेडिकल टीम ने 17 बालिकाओं को एचपीवी का टीका लगाया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष अग्निहोत्री रहे। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अतुल अग्रवाल ने बताया कि शिविर ‘एनीमिया मुक्त भारत एवं स्वस्थ बालिका अभियान’ के तहत आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के प्रति जागरूक करना है।
डॉ. पारुल निगम ने बालिकाओं और अभिभावकों को एचपीवी टीके के महत्व की जानकारी दी। प्रधानाचार्य कल्पना सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। शिविर की शुरुआत स्वर्गीय निधि श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर राजेश दुबे, सारिका जैन, मानस अग्रवाल और प्रदीप श्रीवास्तव सहित रोटरी क्लब के सदस्य मौजूद रहे। देवप्रिया उकसा ने आभार व्यक्त किया।
