सीओ नगर रामवीर सिंह

राष्ट्रपति पदक से सम्मानित हुए सीओ नगर रामवीर सिंह

/

झांसी। झांसी के क्षेत्राधिकारी नगर (पुलिस उपाधीक्षक) रामवीर सिंह को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए प्राप्त राष्ट्रपति पुलिस पदक को मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति ने औपचारिक रूप से उनकी वर्दी पर अलंकृत कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर एसएसपी बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति ने रामवीर सिंह को राष्ट्रपति पदक मिलने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सम्मान न केवल रामवीर सिंह की उत्कृष्ट कार्यशैली और कर्तव्यनिष्ठा का प्रमाण है, बल्कि झांसी पुलिस के लिए भी गर्व का विषय है।

राष्ट्रपति ने सराहनीय सेवा के लिए किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा पुलिस उपाधीक्षक रामवीर सिंह को उनकी उल्लेखनीय एवं सराहनीय सेवाओं के लिए “सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक” प्रदान किया गया है। यह सम्मान उनके उत्कृष्ट पुलिस कार्य, अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पण को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान है।

पुलिस विभाग में खुशी का माहौल

राष्ट्रपति पदक मिलने और एसएसपी द्वारा वर्दी पर पदक अलंकृत किए जाने के बाद पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है। अधिकारियों और कर्मचारियों ने रामवीर सिंह को बधाई देते हुए उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। यह उपलब्धि झांसी पुलिस के लिए सम्मान और प्रेरणा का विषय मानी जा रही है।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

एनसीसी शिविर में झांसी कृषि विश्वविद्यालय की कैडेट्स का शानदार प्रदर्शन

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!