bkd connection launch

झांसी में न्यूज़ पोर्टल “ बुंदेलखंड कनेक्शन ” का हुआ आगाज़

/

झांसी 21 अक्टूबर। झांसी में बुंदेलखंड कनेक्शन नाम से एक नए समाचार पोर्टल की शुरुआत हुई है। झांसी की वरिष्ठ पत्रकार मंजू सिंह द्वारा इस पोर्टल को शुरू किया गया है।

 

 झांसी के आंतिया ताल के पास इस न्यूज पोर्टल के ऑफिस का उद्घाटन मंजू सिंह तथा कमलेश कुमार सिंह द्वारा किया गया । मंजू सिंह ने अपने पोर्टल के संपादक पद पर वैभव सिंह को नियुक्त किया। उन्हें नियुक्ति पत्र देते हुए मंजू सिंह ने कहा कि अब इस पोर्टल की पूरी ज़िम्मेदारी वैभव सिंह की होगी।

           बुंदेलखंड कनेक्शन के संपादक पद पर नियुक्त होने के बाद वैभव सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के 13 जिलों में फैला बुंदेलखंड कला, संस्कृति और परंपरा से समृद्ध है. लेकिन, विडंबना यह है कि दुनिया आज भी इस समृद्ध परंपरा से वाकिफ नहीं है. इस पोर्टल के माध्यम से हम रोजाना की खबरों के साथ बुन्देली संस्कृति और परंपरा को दुनिया के सामने लाएंगे. यह पोर्टल वेबसाइट के साथ यूट्यूब और फेसबुक पर भी उपलब्ध होगी

 

          इस अवसर पर मीडिया जगत की जानी मानी हस्तियां मौजूद रहीं। वरिष्ठ पत्रकार रामसेवक अड़जडिया, अरिंदम घोष,  महेश पटैरिया, योगेश पटैरिया, रिपुसूदन नामदेव, राजेश चौरसिया, अब्दुल सत्तार, अमित सोनी, पुष्पेंद्र यादव, दीपक चंदेल, दीपक त्रिपाठी, शाश्वत सिंह, बृजेंद्र कुशवाहा और  हर्ष शर्मा मौजूद रहे । इसके अलावा द स्माइल क्लब के  राजकुमार यादव, फरहान हाश्मी, मनीष कुशवाहा और कोमल सोनी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी जीआईसी के प्रवक्ता सुरेंद्र आर्य ने यूपीपीएससी में हासिल की

Next Story

झांसी में पुलिस फोटोग्राफी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ‌‌

Latest from नारी शक्ति

error: Content is protected !!