झांसी 21 दिसंबर। झांसी में एक किशोर के साथ कुछ लोगों द्वारा निवस्त्र कर मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ।

किशोर को निर्वस्त्र कर मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

//

झांसी 21 दिसंबर। झांसी में एक किशोर के साथ कुछ लोगों द्वारा निर्वस्त्र कर मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ । पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

नवाबाद थानाक्षेत्र की विश्वविद्यालय चौकी में कक्षा दस के एक छात्र रितिक राजपूत ने एक शिकायती पत्र दिया जिसमें बताया गया कि वह सुबह शिवाजी नगर में पार्क के पास अपने मित्र रोहित के साथ बैठा था उसी समय हर्ष यादव अपने कुछ साथियों सहित वहां आया। रितिक को बात करने के लिए हर्ष ने बुलाया और अपने साथियों के साथ मिलकर गाड़ी में खींच कर डाल लिया।

झांसी 21 दिसंबर। झांसी में एक किशोर के साथ कुछ लोगों द्वारा निवस्त्र कर मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ।

इसके बाद हर्ष रितिक को ओरछा के पास जंगलों में ले गया। जंगल में रितिक के साथ हर्ष और उसके साथियों ने न केवल मारपीट की बल्कि उसको निर्वस्त्र कर वीडियो भी बना लिया। वीडियो बनाने के बाद सभी हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। पूरे मामले में रितिक ने वापस आने के बाद पुलिस के समक्ष शिकायती पत्र दिया है।

मामले में एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कक्षा 10 के छात्रों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। दोनों ही पक्षों को थाने पर बुलाया गया है और जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

कोरोना के सब वेरिएंट जेएन-1 का बढ़ा खतरा, बरतें अतिरिक्त सावधानी

Next Story

भाजपा किसान मोर्चा ने फूंका राहुल गांधी और कल्याण बनर्जी का पुतला

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!