अवैध कब्ज़ा मुक्त कराई ज़मीन

जिला प्रशासन ने दबंग गुलशन यादव के अवैध कब्जे से छुड़ायी 90 लाख की जमीन

//
झांसी 29 मार्च । झांसी के सीपरी बाजार थानाक्षेत्र में समाजवादी पार्टी के पूर्व पार्षद गुलशन यादव द्वारा बाहुबल से अवैध रूप से कब्जायी गयी 90 लाख की जमीन को आज जिला प्रशासन ने कब्जा मुक्त कराया।
अवैध कब्ज़ा मुक्त कराई ज़मीन
      अवैध कब्जे को हटाने के लिए कोर्ट से मिले आदेश का पालन कराने के लिए प्रशासन पूरे पुलिस बल के साथ थाना सीपरी अंतर्गत हरकिशन कॉलेज के पास पहुंचा और तबेला बनाकर अवैध रूप से कब्जायी गयी लगभग एक हजार वर्गमीटर भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया।
अवैध कब्ज़ा मुक्त कराई ज़मीन
       झांसी तहसीलदार डॉ़ लाल कृष्ण ने बताया कि उर्मिला देवी और अंकित अग्रवाल की शिकायत पर कोर्ट की कार्रवाई के तहत हदबंदी कराये जाने के आदेश दिये गये थे। मौके पर पाया गया कि गुलशन यादव ने उर्मिला की लगभग एक हजार वर्गमीटर भूमि पर अवैध रूप से तबेला बनाकर कब्जा किया हुआ है। जमीन पर उर्मिला देवी को कब्जा दिलाया गया। इस जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है जिसकी संभावित बाजार कीमत लगभ 90 लाख हैैै। अंकित अग्रवाल की जमीन पर गुलशन यादव का कब्जा नहीं पाया गया।
        कार्रवाई के दौरान झांसी तहसीलदार के साथ साथ कानूनगो ओमर दास, लेखपाल दामोदर, अनुज डेगरे और रोहित आदि के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी में नहीं रूकी वंदे भारत ट्रेन तो दिखायेंगे काले झंडे: प्रदीप जैन

Next Story

डॉ. सविता दुबे के कहानी संग्रह ‘जीवन दण्डֹ’ का हुआ विमोचन

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!