कोटेदार के खिलाफ खोला मोर्चा

कुएं में किशोरी का शव मिलने से फैली सनसनी

//

झांसी। जनपद के उल्दन थाना क्षेत्र के निमोनी गांव मे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किशोरी का शव ग्रामीणों ने कुएं में उतराता हुआ देखा।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से किशोरी (17)के शव को बाहर निकाला।परिजनों ने बताया कि मृतका के मुंह पर कपड़ा और गले में रस्सी बंधी हुई थी उन्होंने हत्या की आशंका जताई है।सूत्रों के अनुसार किशोरी 5 दिन से लापता थी और आज उसका शव कुएं से बरामद किया गया।

मौके पर पहुंची एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों ने जो भी शक जाहिर किया है उसके आधार पर संदिग्धो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है । मामले का शीघ्र ही खुलासा करते हुए आगे की कार्रवाई की जानकारी दी जाएगी।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

दिनभर चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद आखिरकार रानी की प्रतिमा को मिला लक्ष्मीबाई पार्क में प्रवेश

Next Story

फर्जी खतौनी के जरिए बीमा कंपनी से लाखों रुपए हड़पने के आरोपी की जमानत अर्जी निरस्त

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!